कानपुर के जाजमऊ में टेनरी में भीषण आग 🚨
कानपुर के जाजमऊ स्थित संजय नगर की ग्लोब टेनरी में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग स्प्रे विभाग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार करीब 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आसपास की टेनरियों से भी पाइप लगाकर पानी की व्यवस्था की गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
📍 लोकेशन: जाजमऊ, कानपुर
🎥 Ground Zero New.
.
.
.
#Kanpur #Jajmau #TanneryFire #KanpurNews #BreakingNews
Mathura, Mathura | Jun 18, 2026