नगरी: खम्हरिया में 4 साल से अंतिम विदाई पर संकट, टूटे पुल ने छीना श्मशान का रास्ता
Nagri, Dhamtari | May 30, 2026 नगरी-सिहावा के वनांचल ग्राम खम्हरिया में टूटे पुल ने श्मशान का रास्ता बंद कर दिया है। 4 साल से ग्रामीण मृतकों का अंतिम संस्कार खेतों-नाले किनारे करने को मजबूर हैं। टेरगी नाले पर 2008 में 65 लाख से बना पुल बाढ़ में बह गया। ग्रामीणों ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान तक पक्का रास्ता नहीं है, खेतों की मेड़ ही सहारा है।