बड़वारा: बड़वारा मिशन चौक में नवनिर्मित मकान के शौचालय में मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप
Badwara, Katni | Apr 14, 2026 कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत मशीन चौक क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवनिर्मित मकान के शौचालय के गड्ढे में एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान बड़वारा निवासी 30 वर्षीय उमेश कुम्हार, पिता दसी कुम्हार के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।