कहरा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो युवक जख्मी गाँधीपथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती,घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा का
Kahara, Saharsa | Jan 22, 2024 जमीनी विवाद में हुई मारपीट में जख्मी दोनों युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि जख्मी संजय यादव अपने दोस्त रूपेश कामत के साथ जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य करवा रहा था, उसी दौरान आमिर दास, दीपक कामत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी,डंडा, रड, फारसा से मारकर दोनों को जख्मी कर दिया।