बांगरमऊ: बांगरमऊ के थाना बेहटा क्षेत्र के रहने वाले मजदूर का शव नहर में उतराते मिला, पोस्टमार्टम के बाद आज किया गया अंतिम संस्कार
बांगरमऊ के बेहटा में शौच के लिए निकले टायल पत्थर कारीगर का शव दूसरे दिन शारदा नहर किनारे उतराते हुए मिला। मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव की पहचान की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम भेजा है।आज शव का अंतिम संस्कार किया गया बेहटा थाना क्षेत्र के शादीपुर के मजरा अलौला खेड़ा निवासी पंकज 28 पुत्र रामकुमार दिल्ली मे टायल लगाने का कार्य करता था