जहानाबाद: वार्ड संख्या-10 में जल जमाव से परेशान लोगों ने नाली के गंदे पानी में उतरकर मुर्दाबाद के नारे लगाए, व्यवस्था पर सवाल
जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी गली में जमा होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आक्रोशित लोगों ने नाली के गंदे पानी में उतरकर वार्ड पार्षद एवं नगर परिसर के खिलाफ नारेबाजी की लोगों का कहना है कि जलजमाव और नियमित सफाई नहीं होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।