नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस में 11 मुख्य आरक्षी चालकों को मिला प्रमोशन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने लगाए स्टार
जनपद बाराबंकी में परिवहन संवर्ग में तैनात 11 मुख्य आरक्षी चालकों को पदोन्नति के बाद सात वर्ष का कार्यानुभव पूर्ण होने पर मुख्य आरक्षी चालक (पदोन्नति वेतनमान) का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सभी कर्मियों को सोमवार करीब 1 बजे बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।