जशपुर: जशपुर के आरा में इसी वर्ष शुरू होंगी ANM और BSc नर्सिंग की कक्षाएं, 120 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
जशपुर जिले के ग्राम आरा स्थित आईटीआई भवन में इस वर्ष ANM और BSc नर्सिंग पाठ्यक्रम की प्रथम बैच की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में कुल 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार ANM पाठ्यक्रम का संचालन प्राचेत फाउंडेशन के सहयोग से, जबकि BSc नर्सिंग की 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज के सहयोग