रोहिणी: मंगोलपुरी : "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत 3 महिला ड्रग तस्कर हुई गिरफ्तार, 92 ग्राम स्मैक बरामद
बाहरी जिला में चलाई जा रही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगोलपुरी थाना की पुलिस टीम ने तीन महिला ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस टीम ने 92 ग्राम स्मैक और लगभग ₹3000 कैश बरामद किया है। पुलिस टीम ने मंगोलपुरी के ए ब्लॉक में ट्रैप लगाकर इन तीनों महिला तस्करों को पकड़ा में कामयाबी पाई है। बरामद स्मैक को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है।