महोबा: महोबा में होमगार्ड की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव निवासी होमगार्ड 53 वर्षीय बृजगोपाल की सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेटे शिवकुमार ने बताया कि शव गांव लाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।