मुगलसराय: मुगलसराय में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीडीयू मंडल का जनजागरूकता अभियान, घर-घर बांटे गए पौधे
मुगलसराय में सोमवार दोपहर 01 बजे को पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। रेलवे कर्मियों ने विभिन्न कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" और "प्लास्टिक छोड़ें, प्रकृति जोड़ें" का संदेश दिया गया।