मधवापुर: ब्रह्मपुरी गांव में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर 295 लोगों की सेहत का किया गया परीक्षण
ब्रह्मपुरी गांव में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर 295 लोगों की सेहत का परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गयी। एसएसबी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनेहा सिंह ने उपस्थित मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। साथ ही समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने की बात कही।