आंवला: आंवला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, समस्या के निस्तारण की लगाई गुहार।
Aonla, Bareilly | May 22, 2024 आंवला के राजपुर कला ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया क्षेत्र के पिपरिया फीडर की बिजली विभाग से कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा 20 घंटे में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।