हरदोई: सुरसा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार, केस दर्ज
Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना सुरसा पुलिस मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन निवासी बल्लीपुर थाना सुरसा को एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।