सुल्तानगंज: सुलतानगंज में घाटों की सैरात प्रक्रिया हुई पूरी, अमित कुमार ने जीतीं दोनों निविदाएं
सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ मंदिर घाट की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक वर्ष के लिए सैरात प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतिस्पर्धी बोली लगाई। लंबी प्रक्रिया के बाद अंततः असरगंज निवासी अमित कुमार ने दोनों घाटों की निविदाएं अपने नाम कर लीं। नमामि गंगे घाट क