शाहबाद: सैय्यद बाड़ा में पीएम आवास योजना में अपात्रों को आवास आवंटित कर वसूली करने का आरोप, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशन बाजी का दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में सभासदों, डूडा कर्मचारियों और लेखपालों की मिली भगत के चलते अपात्रों को आवास आवंटित किए गए हैं। जिनमें 45 -45 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक राजीव नयन दीक्षित ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री से शिकायत की है।