कुर्था: दहेज की मांग और मारपीट से परेशान विवाहिता ने कुर्था थाना में लगाई न्याय की गुहार
Kurtha, Arwal | Jun 23, 2026 दहेज की मांग और लगातार मारपीट से त्रस्त एक विवाहिता ने मंगलवार को कुर्था थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पति अमित कुमार उर्फ रॉकी, ससुर एवं अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर 5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और घर से निकालने की धमकी देने की बात कही गई है।