धौज: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का दौरा, सीएम व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का दौरा किया। बता दें कि 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का 2 फरवरी को आगाज हो चुका है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति ने किया था। वहीं, आज सीएम के साथ अन्य गणमान्य लोग भी इस मेले में मौजूद रहे।