जगाधरी: यमुनानगर: सिविल सर्जन डॉ. मंजीत की हृदय गति रुकने से मृत्यु, महिला डॉक्टर ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
डॉ मंजीत के ऊपर महिला डॉक्टर के द्वारा यौवन शोषण और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते वह पिछले कुछ दिन से फरार चल रहे थे। उन्होंने अग्रिम जमानत भी लगाई थी मगर वह कैंसिल हो गई। जिसके चलते देर रात उनके फार्म हाउस के ऊपर तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।