जगाधरी: रादौर से इलेक्ट्रिकल एसी लोकल बस सेवा शुरू, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रे रादौर बस स्टैंड से इलेक्ट्रिकल एसी लोकल बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया। खुद भी बस में बैठकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सफर किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अब रादौर की जनता को यमुनानगर जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोग इसकी काफी समय से मांग देखकर रहे थे।