संडीला: वन विभाग ने कहा- कछौना के लोनहरा गांव में दिखा जानवर, चीता, सियार या लोमड़ी होने की आशंका
Sandila, Hardoi | May 16, 2026 कछौना क्षेत्र के लोनहरा गांव की सरहद पर शुक्रवार सुबह जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि खेतों की ओर चीते के बच्चे जैसा जंगली जानवर दिखाई दिया।सूचना मिलते ही वन विभाग की रेंज टीम के साथ कृष्णा पटेल मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।