औरैया: अंत्योदय कार्ड धारकों को यदि आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो नहीं मिलेगा राशन, अस्पताल में कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित 50 सैया अस्पताल में इन दिनों आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने और केवाईसी