खेरागढ़: घंसपुरा तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
खेरागढ़ के कागारौल-नगला कमाल मार्ग पर घंसपुरा तिराहे के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गढ़ी करना निवासी विपिन (25), उनके पिता श्यामवीर (50) और भवनपुरा निवासी धर्मेंद्र (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। विपिन अपने पिता के साथ पल्सर बाइक से नगला कमाल जा रहे थे, जबकि धर्मेंद्र स्प्लेंडर बाइक से जगनेर की ओर जा रहा था। शनिवार दोपहर 3 बजे