मोहनलालगंज: नगराम थाने में समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश
डीसीपी दक्षिण अमित कुमार आनंद के निर्देशन में नगराम थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समयबद्ध समाधान कराया जाएगा