पूरनपुर: एसडीएम पूरनपुर पर भ्रष्टाचार के आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, हटाने की मांग की
पूरनपुर के प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह पर न्यायिक व प्रशासनिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष संजय सक्सेना ‘अजीत’ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा कि पुरानी तहसील के खंडहर भवन की नीलामी के छह माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हादसे की आशंका बनी है।