कोंडागांव: लंजोड़ा बाजार में मधुमक्खी के हमले से भगदड़, मानसिक पीड़ित बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत लंजोड़ा में आज शनिवार को आयोजित साप्ताहिक बाजार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है दोपहर 3 बजे अचानक हुए हमले में कई लोग मधुमक्खी के डंक के शिकार हो गए, जिसके चलते पूरे बाजार स्थल पर भगदड़ मच गईं। वहीं इस घटना में 14 वर्षीय बालक बसंत कुर्रे पिता बलवीर कुर्रे सैकड़ो मधुमक्खी के डंक का शिकार हो गया।