सुल्तानपुर: शहर में नियमों को दरकिनार कर पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों रुपए की वसूली के मामले में नपा ईओ ने दी प्रतिक्रिया
नगर क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर लाखों की अवैध वसूली हो रही है। शॉपिंग मॉल के नीचे मनमाफिक नियम बनाकर दोपहिया वाहन से 20₹ और चार पाहिया से 50₹ रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। इससे नपा को जहां लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही वही GST की भी चोरी हो रही। EO नपा लाल चंद ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई होगी।