लिटल हार्टस की विशेष सभा में विद्यार्थियों ने दिए धरती व पर्यावरण संरक्षण के संदेश
स्थानीय लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल, भिवानी में सातवी कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, जल बचाओं, धरती व पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिये। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि इस अवसर पर लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल, भिवानी में सातवी कक्षा के बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत, भाषण गतिविधि व पर्यावरण संबंधी लघु नाटिका का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण, भूमि व जल संरक्षण के संदेश दिए। उन्होने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का पर्यावरण के प्रति लगाव उत्पन्न होता है जिससे वे अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रख सके व धरती को प्रदुषण संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके। बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय की निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक राम सिंघल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल व प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला ने उनकी प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर बबीता, सुशीला, गौरव, श्याम सुन्दर, आरती शर्मा, मंजु रानी व रेणु रानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।