मेरठ के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। हादसा दौराला के पास हुआ, जहां देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
बस में सवार सभी 26 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस के जरिए हरिद्वार रवाना किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
@meerutpolice @igrangemeerut #doubledakerbus #artodelhi