कासगंज: कासगंज के ब्रज वाटिका में योग दिवस पर लायंस क्लब कासगंज गोल्ड ने कराया सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायंस क्लब कासगंज गोल्ड द्वारा बृज वाटिका, नदरई गेट में भव्य योग शिविर आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक श्रीमती नीतू अग्रवाल ने योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ बताए। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया।