सिधौली: जयरामपुरा पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में सरायन नदी में उतरा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप
जनपद के संजना थाना क्षेत्र के जयरामपुरा पुल के नीचे सन्दिग्ध अवस्था में सराय नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।