कांके: कचहरी से रातू रोड चौक तक ट्रैफिक एसपी और नगर निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Apr 23, 2026 कचहरी से रातू रोड चौक तक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे फल-सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को निर्धारित सब्जी मार्केट में शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सड़क पर दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।