बसेड़ी: नादनपुर में गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, बैठक में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
#राजनीति
Baseri, Dholpur | Feb 10, 2024 बसेड़ी। शनिवार को बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में गांव चलो अभियान को लेकर किसान मोर्चा के सरमथुरा मंडल अध्यक्ष ध्रुव सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में उनके निवास पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि संयोजक ऋषि मुद्गल व संयोजक सत्यपाल सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा रहे।