बसेड़ी: उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में बुजुर्ग को 8 साल के इंतजार के बाद मिली ट्राई साइकिल
बसेड़ी उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में बागथर निवासी दिव्यांग बुजुर्ग शादीलाल ने ट्राई साइकिल के लिए आवेदन किया था, जिसमें बताया था कि वह 8 साल से साइकिल के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम रामसिंह राजावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग का चिकित्सा विभाग से मेडिकल करवाया और समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर बुजुर्ग को ट्राई साइकिल प्रदान की।