मानपुर: कुदरी गांव में करेंट लगने से आवास निर्माण कार्य में लगे मजदूर युवक की दर्दनाक मौत
Manpur, Umaria | May 12, 2026 कुदरी गांव मे आवास निर्माण कार्य मे मजदूरी कर रहे एक युवक आशीष कोल निवासी ग्राम चन्सुरा की 11 हजार केवी विद्युत लाइन के चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जाता है कि युवक अपने गांव चन्सुरा से 5 किमी.दूर कुदरी गांव मे आवास निर्माण कार्य मे मजदूरी करने गया था जो हादसे का शिकार हो गया।घटना की सूचना पर इंदवार थाना पुलिस जांच और कार्रवाई मे जुटी हुई है।