ब्रेकिंग न्यूज़
रानीताल-मुबारिकपुर के बीच बीयर से लदा ट्रक पलटा #kangralive
ब्यास नदी पुल के समीप हुआ भीषण हादसा, चालक सुरक्षित—पुलिस मौके पर #dehra
देहरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीताल-मुबारिकपुर के बीच देहरा ब्यास नदी पुल के समीप गुरुवार सुबह बीयर से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ हो, हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिक जानकारी पुलिस जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।
Kangra, Kangra | Oct 8, 2026