हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार यात्रियों से नकाबपोश बदमाशों ने लूटी एक लाख से अधिक की नकदी
कैथी गांव से सवारियां लेकर आ रहे ई रिक्शा में सवार लोगों को चार नकाबपोश बदमाशों ने रोक कर जमकर पीटा और रिक्शा चालक एवं एक सवारी से एक लाख बारह हजार 750 रुपये छीनकर भाग निकले। ई रिक्शा चालक ने दो नकाबपोशों को पहचानने का दावा करते हुये पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने लूट की घटना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना कि सभी कैथी के निवासी हैं। दोनों पक्षों के म