महोबा: महोबा में युवती से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज की गई प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | Aug 2, 2026 महोबा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई को वह घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव का राहुल आया और अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। शोर मचाने पर दादी के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता कि तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।