किशनी: कुसमरा में बिजली चोरी के मामले में छापेमारी, 11 लोगों पर FIR, एसडीओ और विजिलेंस टीम ने चलाया अभियान
किशनी क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। किशनी बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक राय के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 11 बजे कुसमरा नगर में लाइनलॉस फीडर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम ने अचानक छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।विजिलेंस प्रभारी रतन सिं.........