Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

सैनिक के बंद मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पलवल, 18 जुलाई। सीआईए स्टाफ पलवल ने सैनिक के बंद मकान में हुई लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया निवासी भगतजी कॉलोनी, पलवल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मई माह में भीमसैन कॉलोनी निवासी देवराज के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जेवर थाने के एक अन्य मामले में डासना जेल में बंद है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर नकदी और बाइक बरामद कर ली गई। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों और शेष चोरी के माल की तलाश में जुटी है।

Palwal, Palwal | Jul 18, 2026

MORE NEWS

खेल ⚽️  राज्य मंत्री हरियाणा

खेल ⚽️ राज्य मंत्री हरियाणा

Palwal, Palwal | Jul 19, 2026

फिरोजपुर (पलवल) में श्रीश्याम गो आश्रम धाम गौशाला का शिलान्यास, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रखी आधारशिला

पलवल के फिरोजपुर स्थित श्रीश्याम गो आश्रम धाम गौशाला के शिलान्यास के उपलक्ष्य में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने गौशाला की आधारशिला रखी और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने गौसंरक्षण और गौसेवा को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गौशाला के निर्माण को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

#Palwal #Firozpur #Gaushala #GauravGautam #Haryana

फिरोजपुर (पलवल) में श्रीश्याम गो आश्रम धाम गौशाला का शिलान्यास, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रखी आधारशिला पलवल के फिरोजपुर स्थित श्रीश्याम गो आश्रम धाम गौशाला के शिलान्यास के उपलक्ष्य में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने गौशाला की आधारशिला रखी और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने गौसंरक्षण और गौसेवा को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गौशाला के निर्माण को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया। #Palwal #Firozpur #Gaushala #GauravGautam #Haryana

Palwal, Palwal | Jul 19, 2026