लातेहार: 24 मई को संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ने विभिन्न गांवों का दौरा किया
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ रैली 24 मई 2025 को आयोजित की गई है।रैली शहर के थाना चौक से समाहरणालय गेट तक निकाली जाएगी।इसकी तैयारी को लेकर बुधवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने लातेहार के विभिन्न गांव का दौरा किया।