लातेहार: पेशरार पंचायत के विभिन्न गांवों में हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया ध्वस्त
सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के विभिन्न गांव मे हाथियों का झुंड मंगलवार की रात फिर आ धमका और आधा दर्जन ग्रामीणों के घर को ध्वस्त कर दिया।हाथियों के कहर से गांव के लोगों मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बताया कि हाथियों के झुंड के कहर से हम सभी ग्रामीण दहशत में है।