बिलासपुर: बेबस गुब्बारे वाले के लिए मसीहा बने डीएम, वापस दिलाए पैसे और खरीदे सभी गुब्बारे
बुधवार को जनता दर्शन में पैदल दफ्तर जा रहे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के सामने टांडा निवासी गुब्बारे वाले दुर्गा प्रसाद ने अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी मेहनत की कमाई के ₹2000 हड़प लिए हैं। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल टांडा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे गरीब को उसके पैसे वापस मिल गए। इसके बाद डीएम ने दुर्गा