इंदौर: संयोगिता गंज में सेकंड हैंड कार सौदे में ₹27 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Indore, Indore | May 3, 2026 रविवार दो बजे मिली जानकारी के मुताबिक संयोगितागंज पुलिस ने फरियादी राजेश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपी तरुण चिनमानी को पुरानी कारें बेचने का काम सौंपा था। आरोपी तरुण ने व्यापारिक विश्वास का लाभ उठाते हुए कारों की बिक्री से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बेईमानी करते हुए कुल 27 लाख रु की बड़ी राशि हड़प ली।