श्री गंगानगर: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का श्रीगंगानगर के भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 17, 2026
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी के श्रीगंगानगर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में रविवार शाम 4:30 भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शरणपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा का पटका पहनकर और गुलदस्ता भेटकर उनका स्वागत किया।