देवबंद: नानौता में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जुलूस मार्गों पर थाना प्रभारी व अवर अभियंता ने किया फ्लैग मार्च
सोमवार दोपहर 2 बजे नानौता में मोहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध, एसएसआई जितेंद्र कुमार और विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए।