महोबा: कलेक्ट्रेट में मीटर रीडरों का अनोखा प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारी हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंचे
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 मीटर रीडर कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारी हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंचे और टीडीएस कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि कम वेतन में दूर-दराज क्षेत्रों में काम कराया जा रहा है, जबकि मानदेय समय से नहीं दिया जा रहा। पीएफ और उपस्थिति रिकॉर्ड में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया गया।