अधौरा: धरती माता मंदिर और मुसहरवा बाबा के बीच कार व बस की टक्कर में कार सवार दो लोग घायल
धरती माता मंदिर व मुसहरवा बाबा के बीच कार व बस की टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मऊ जिला के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांव के अजय यादव और मऊ गांव के आरबी सिंह बताया गया है। आज रविवार की रात 9:30 बजे घायलों ने कहा कि हम लोग अपने गांव से कार में सवार होकर अधौरा के धरती माता मंदिर से दर्शन पूजन कर घर के लिए लौट रहे थे।