अधौरा: महिला थाना की पुलिस ने एक महिला से रेप के मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार
भभुआ महिला थाना की पुलिस ने एक महिला से रेप करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को 12 बजे महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हानार गांव निवासी स्वर्गीय मोती सिंह के पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है। आज उन्होंने बताया कि महिला द्वारा थाना पर आवेदन दिया गया था कि आरोपित मेरे घर पर ही रेप किया था।