अधौरा: प्रखंड के मूरतिया के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार महिला गिरी और हुई घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
अधौरा के मूरतिया के पास नीलगाय के टक्कर से बाइक सवार एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 की बताई गई। जो महिला अधौरा थाना क्षेत्र के करर गांव के स्वर्गीय सुदर्शन चेरो की 50 वर्षीय पत्नी जनरावती कुंवर बताई गई है। जहां परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से यूपी के लिए जा रही थी।